Home / News / दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

Ashoka time’s…11 March

animal image

शिमला से लापता 15 वर्षीय दक्ष को पुलिस ने 2 दिन के अंदर चंडीगढ़ बस अड्डे से ढूंढ निकाला।जिसके बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि 9 मार्च गुरुवार को दक्ष का जन्मदिन था। वह सुबह 9.30 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकला था।लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो वह भी स्विच ऑफ था।परिजनों ने बेटे के अपहरण का भी अंदेशा जताया।

animal image

पुलिस की कई टीमें किशोर की तलाश में जुटी थीं।किशोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम को एचआरटीसी कंडक्टर और सनावरा स्थित एक ढाबे के कर्मचारियों से उसके चंडीगढ़ जाने की इनपुट मिली थी। इसके बाद आज तड़के 3 बजे चंडीगढ़ के 43 बस अड्डे पर किशोर को ढूंढ निकाला।

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोर अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह मोबाइल को चार्ज नहीं कर पाया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। किशोर के पास करीब चार-पांच हज़ार की नकदी थी।किशोर की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपहरण से साफ तौर पर इनकार किया है।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि किशोर को औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पांवटा साहिब बाजार से बाइक चोरी… CCTV के माध्यम से बाइक चोर की हुई पहचान….

उद्योग मंत्री ने श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज पुस्तक’’ का किया विमोचन 

अंबोया की 300 बीघा भूमि में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र – हर्षवर्धन चौहान

महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए तैयार किया जा रहा है रोडमैप-अजय सोलंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons