Home / News / दम घुटने से रेणुका के दो मजदूरों की मौत अन्य 7 घायल…

दम घुटने से रेणुका के दो मजदूरों की मौत अन्य 7 घायल…

दम घुटने से रेणुका के दो मजदूरों की मौत अन्य 7 घायल…

Ashoka time’s…20 November

animal image

रामपुर उपमंडल के कुमारसेन में अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत,जबकि अन्य सात साथी बेहोश हो गए।

AQUA

बता दें कि सभी मजदूर कोटगढ़ की जरोल पंचायत के जब्बलपुर गांव में कुलदीप मेहता के मकान निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों ने ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाई और दरवाजा बंद कर सो गए।

वही सुबह जब अन्य मजदूरों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो बड़ी मुश्किल से विनोद व यशपाल ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में दो मजदूर अचेत पड़े थे, जबकि अन्य बेहोशी की हालत में थे। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

AQUA

मृतक मजदूरों की पहचान…

रमेश 22 वर्षीय व सुनील 21 वर्षीय निवासी चाडना गांव रेणुका जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

घायल हुए मजदूरों के नाम अनिल कुलदीप राजेंद्र चौहान राहुल विनोद यशपाल और कुलदीप है यह सब भी सिरमौर जिला रेणुका के रहने वाले हैं।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए कोटगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और मृतक व्यक्तियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।प्रथम दृष्टया मौत की वजह दम घुटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *