Home / News / ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

Ashoka time’s…15 March

animal image

श्री रेणुका जी ददाहू तहसील के अंतर्गत कोटला मोलर पंचायत के गांव पलानू व भंगन गांव में आज चीड़ के जंगल में भयानक आग लग गई। यहां आग 20 बीघा जंगल में फैल गई थी। 

इस आग की चपेट में दर्जनों पेड़ पौधे व चारगाह जल गई, जबकि सैकड़ों चीड़ के पेड़ झुलस गए। ग्रामीण सुबह से ही आग को बुझाने में जुटे हुए थे। इस दौरान उन्होंने काफी इलाके में आग को फैलने से बचाया । खबर लिखे जाने तक दोपहर 2:00 बजे भी जंगल में आग लगी हुई थी। जहां ग्रामीणों ने साहस करके आग को पहुंचने से बचाया।बता दें कि आग पहाड़ी क्षेत्र में लगी है,जहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती।

animal image

कोटला में पंचायत में लगी आग को बुझाने में स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई मौके पर फारेस्ट का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों में सूर्यकांत, रिंकू जयप्रकाश धर्मदास हरिंदर शर्मा विकास शर्मा राम, देवी राम सुशील कमलानंद माया देवी, धनीराम कैलाश बबलू विजय आकाश शर्मा मेलाराम ने आग बुझाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में लगी आग से चार लोगों के बगीचे भी बचाए है ।इसमें विकास शर्मा, सूर्यकांत, रिंकू सुशील, सत्यानंद, रोहित का बगीचा जलने से बचाया गया है।

अवैध खनन करते चार डंपर जप्त दो ट्रैक्टरों पर 20000 जुर्माना…

संगड़ाह गश्त के दौरान युवक से 91 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार… जांच में जुटी पुलिस

बेजुबान बैंल पर दागी गोली..शरीर से निकाले दो छर्र…

मारकंडा नदी के बीचो-बीच पत्थरों पर गिरी महिला… मौत 

बेजुबान बैंल पर दागी गोली..शरीर से निकाले दो छर्र…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons