Home / News / ददाहू अस्पताल में एचआइवी रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित…

ददाहू अस्पताल में एचआइवी रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित…

ददाहू अस्पताल में एचआइवी रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित…

Ashoka time’s…23 December

animal image

हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड श्री रेणुका जी ददाहू अस्पताल में द्वारा गुरुवार को एक एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

ददाहू अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने सभी लोगों को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दें और उन्होंने सभी लोगों को अपना एचआईवी टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है जिसका इलाज सभी अस्पतालों में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल ददाहू में एचआईवी का टेस्ट फ्री में किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे गुप्त रखा जाता है, इलाज भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि उपयोग की गई सुई को दूसरे व्यक्ति को नही लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाई की दुकान पर सेव करवाते समय ब्लेड अवश्य बदलवाए।

एड्स के कारण, लक्षण एवं रोकथाम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने भ्रांतियों जैसे खांसी, भोजन, स्पर्श से एड्स होना गलत बताया। इन आधारों पर एड्स रोगी के साथ भेदभाव किया जाना अमानवीय है।

इस दौरान रेणुका बांध के जीएम महेंद्र कपूर, डीजीएम सुनील, डीजीएम संजीव, सीनियर मैनेजर कपिल, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र, रोहित वर्मा, दिनेश धीमान, विशाल वर्मा, अमिता चंदन सहित रेणुका बांध के सभी सदस्य व स्टाफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons