Home / News / थार अनियंत्रित हो 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की… पंजाब के 4 युवक गंभीर घायल

थार अनियंत्रित हो 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की… पंजाब के 4 युवक गंभीर घायल

थार अनियंत्रित हो 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की… पंजाब के 4 युवक गंभीर घायल

Ashoka time’s…3 December

animal image

नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एक टूरिस्ट थार गहरी खाई में लुढ़क गई।

थार स्वारघाट के रछोह के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों की पहचान…

चालक जसनप्रीत सिंह (25), पुत्र सुखजीत सिंह , हरप्रीत सिंह (25 ) पुत्र मक्खन सिंह, सुरेन्द्र पाल (26) पुत्र जगदीप सिंह, निवासी तलवंडी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। यह चारों दोस्त मनाली घूमने के लिए अपनी थार (PB 03 BK-1115) में जा रहे थे।

घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया। जहां तीन युवकों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है, जबकि एक युवक को नाजुक स्थिति में PGI रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons