Home / News / जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न…ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया सम्मानित…

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न…ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया सम्मानित…

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न…ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया सम्मानित…

Ashoka Times…7अक्तूबर

animal image

पाँवटा साहिब में चर रही अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शिरकत कर विजैता उपविजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पंहुचने पर आयोजकों और स्कूल प्रबंधन ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया।

animal image

शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता बड़े अच्छे ढंग से निर्विवाद सम्पन्न हुई।

परिणामों में कबड्डी का विजेता जिला सोलन रहा, उप विजेता जिला शिमला और तीसरे स्थान पर जिला मंडी रहा।

वॉलीबॉल विजेता जिला शिमला रहा। उपविजेता जिला चंबा तथा  तीसरे स्थान पर जिला मंडी रहा। इसी तरह खो खो विजेता जिला शिमला, उपविजेता जिला हमीरपुर और तीसरे स्थान पर जिला मंडी रहा।

बैडमिंटन विजेता जिला कांगड़ा, उपविजेता जिला ऊना और तीसरे स्थान पर जिला बिलासपुर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons