Home / World / जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष होंगे धीरज गुप्ता… 

जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष होंगे धीरज गुप्ता… 

जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष होंगे धीरज गुप्ता… 

संघ की है पहली पसंद, सिरमौर में बदल सकती हैं राजनीतिक हवाएं…पढ़िए कैसे 

animal image

Ashoka Times…5 January 2025

इस बार जिला सिरमौर में भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं धीरज गुप्ता संघ की पहली पसंद बताए जाते हैं।

animal image

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के तहत संगठनात्मक आधार का विस्तार किया गया है। वही आपको बता दें कि जिला सिरमौर की जिम्मेदारी पांवटा साहिब के धीरज गुप्ता को सौंपी गई है धीरज गुप्ता संघ में पुराने कार्यकर्ता हैं। और उनका पूरा परिवार वर्षों से पांवटा साहिब और जिला सिरमौर में संघ को मजबूत करता रहा है।

 

जानकारी अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यलय दीप कमल नाहन में सिरमौर भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने नए जिला अध्यक्ष सिरमौर धीरज गुप्ता को जंहा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी वहीं निवर्तमान अध्यक्ष विनय गुप्ता की सात वर्ष की सेवाओं की जमकर सराहना की। इस दौरान चुनाव अधिकारी भाजपा संगठन हिमाचल डेजी ठाकुर ने बताया कि भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष चुनावों से पूर्व सदस्यता अभियान को पूर्ण किया गया। वंही बूथों व मंडल अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव किये जा रहे हैं।

धीरज गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनने से बदल सकती हैं राजनीतिक हवाएं…

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल संघ के बेहद नजदीकी रहे हैं और संघ को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। इस बार संघ को हिमाचल प्रदेश में मजबूत करने के लिए ऐसे जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं जो सर्वप्रथम संघ की विचारधारा को आगे ला पाएं । जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वर्षों से संघ और उसके कार्यकर्ताओं को दूसरे पायदान पर रखा जाता रहा है। इतना ही नहीं संघ सेवकों को कभी सत्ता से कोई लाभ नहीं मिल पाए। ऐसे में संघ द्वारा जिला अध्यक्ष के लिए धीरज गुप्ता को जिम्मेदारी देना कई तरह से राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं पैदा कर रहा है। दरअसल पांवटा साहिब में भाजपा के नेताओं द्वारा सत्ता के गलियारों में अपने नजदीकियों को न केवल जिम्मेदारियां दी गई बल्कि उन्हें मजबूत किया गया। जबकि संघ को हमेशा कमजोर और सत्ता से दूर रखा गया, ऐसे में संघ के विचारों को और संघ को मजबूत करने के लिए जिला सिरमौर में धीरज गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाना आने वाले समय में कहीं बड़े नेताओं से सत्ता की चाबी छीन सकता है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रणाली से सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के चुनाव आयोजित किये गए। इस मौके पर वंहा सांसद सुरेश कश्यप, बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप, नारायण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, विनय गुप्ता के अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ता इत्यादि मौजूद रहे।

कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons