Home / News / चौकी प्रभारी और कांस्टेबल निलंबित… संदिग्ध हत्या के मामले में लापरवाही….!

चौकी प्रभारी और कांस्टेबल निलंबित… संदिग्ध हत्या के मामले में लापरवाही….!

चौकी प्रभारी और कांस्टेबल निलंबित… संदिग्ध हत्या के मामले में लापरवाही….!

Ashoka time’s….28 May 23 

animal image

राजधानी शिमला से लापता 17 वर्षीय नाबालिग अभिषेक की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को कसुम्पटी चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

इन पर मामले की जांच के दौरान लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई हुई है। अभिषेक का शव शनिवार को पुलिस चौकी से महज कुछ फासले पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों सहित लोगों ने देर रात एसपी दफ्तर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

animal image

SIT गठित, एक हफ्ते में रिपोर्ट… बहरहाल, एसपी शिमला संजीव गांधी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित कर दी गई। एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एसपी शिमला खुद पूरे मामले की जांच पर नजर रखेंगे।

एएसपी सुनील नेगी पूरे मामले की जांच करेंगे। इस जांच में साइबर सेल के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड और लोकेशन का भी पूरा डाटा लिया जाएगा। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

बता दें कि शहर से पिछले 28 दिन से लापता युवक का शव कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के पास लटका था, परिजनों ने इसे मर्डर करार दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे लटकाया गया है। अभिषेक पुत्र वीर सिंह निवासी बाली कोटी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर पिछले 29 अप्रैल से लापता था। युवक शिमला में रह रहा था और संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब (Missing) हो गया। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार युवक को आखिरी बार 29 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे रानी ग्राउंड, कसुम्पटी के पास देखा गया था। उसके बाद युवक को किसी ने नहीं देखा। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि उसे मारकर पेड़ से लटकाया गया।

भालू से भिड़े दो यूवक…आठ साल के बच्चे की ऐसे बची जान ..

दर्दनाक हादसा..तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए कह गया अलविदा…दो की ऐसे बची जान

शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

एसपी कार्यालय के बाहर युवक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन…हत्या की जताई आशंका

29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons