Home / News / चुनावी दौर में कांग्रेस हुई आक्रामक सीएम सहित 10 मंत्रियों पर गड़बड़ी के आरोप….

चुनावी दौर में कांग्रेस हुई आक्रामक सीएम सहित 10 मंत्रियों पर गड़बड़ी के आरोप….

चुनावी दौर में कांग्रेस हुई आक्रामक सीएम सहित 10 मंत्रियों पर गड़बड़ी के आरोप….

Ashoka Times…28 October

animal image

हिमाचल में चुनावों का टूर है आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं ऐसे में कांग्रेस कॉन्ग्रेस आक्रामक हो गई है और उसने सीएम जयराम ठाकुर सहित 10 मंत्रियों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं इसी के चलते कल यानी शनिवार को कांग्रेस अपनी चार्जशीट को सार्वजनिक करेगी।

जिसमें सीएम जयराम ठाकुर सहित दस मंत्रियों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट करीब डेढ़ माह पहले ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के सुपुर्द कर दी गई थी।

animal image

बताया जा रहा है कि इस चार्जशीट में कांग्रेस ने जल शक्ति विभाग पर कई सौ करोड़ रुपए के ठेके दो से तीन ही कंपनियों को देने के आरोप लगाए हैं। इसमें करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की बात कही गई है। ये सभी दस्तावेज पार्टी कल मीडिया के सामने रखेगी।

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, बुद्धि सिंह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी बतौर सदस्य और आशीष बुटेल सदस्य सचिव बनाए गए थे। पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा का कहना है कि चार्जशीट को कल सार्वजनिक करने के बाद पार्टी इसे जनता के बीच ले जाएगी।

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में इस वक्त चुनावों का दौर है ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप लगने लाजमी है लेकिन कांग्रेस बेहद आक्रमक होकर आरोप लगा रही है अब देखना यह होगा कि जनता इन आरोपों को कितना सही मानती हो और कितना गलत, हिमाचल प्रदेश में यह रिवायत है कि चुनाव के दौरान दोनों पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चार्जशीट लेकर आती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons