Home / News / घास लेने गई मां बेटी पर रंगड़ों ने किया हमला… दर्दनाक मौत

घास लेने गई मां बेटी पर रंगड़ों ने किया हमला… दर्दनाक मौत

घास लेने गई मां बेटी पर रंगड़ों ने किया हमला… दर्दनाक मौत

प्रशासन की ओर से फौरी राहत…

animal image

Asokatime’s…. 15 September 

राजधानी शिमला के रामपुर में मां-बेटी पर रंगड़ों ने हमला कर दिया।हादसे में दोनों की जान चली गई।

animal image

दोनों महिलाएं ननखड़ी के करंगला गांव में घास लेने गई थी। रंगड़ों ने पहले बेटी के ऊपर हमला किया और जब मां उसे बचाने आई तो उस पर भी रंगड़ टूट पड़े।

पता चलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया।

महिला की पहचान प्रीमा देवी( 60) पत्नी श्याम लाल निवासी करंगला व बबली (25) पत्नी पूर्ण चंद की के रूप में हुई है।

वही, ननखड़ी के तहसीलदार गुरमीत नेगी ने बताया कि करंगला गांव की महिला व उसकी बेटी की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है

उधर, सीएमओ रामपुर पदम शर्मा ने कहा कि खनेरी अस्पताल में दोनों की मौत हुई है। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons