Home / News / गिरीपार में हजारों ने किया मनीष तोमर का समर्थन…कहा हम हर हाल में साथ…

गिरीपार में हजारों ने किया मनीष तोमर का समर्थन…कहा हम हर हाल में साथ…

गिरीपार में हजारों ने किया मनीष तोमर का समर्थन…कहा हम हर हाल में साथ…

भाजपा को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान…उमड़ी भीड़ देख सहमे…

animal image

ASOKA TIME’S…4 सितम्बर

AQUA

पांवटा साहिब के राजपुरा में मनीष तोमर अपने एक हजार से अधिक अ समर्थकों के साथ नजर आए वही आंझभोज से बड़ी संख्या में लोगों ने मनीष को समर्थन देते हुए साथ देने का वायदा किया।

पांवटा साहिब के राजपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मनीष तोमर का समर्थन करते हुए उन्हें इस बार आश्वासन दिया कि वह उनके साथ है।

AQUA

बड़ी संख्या में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए मनीष तोमर ने कहा कि वह 19 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं आज 19 वर्षों बाद जब उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी के लिए केवल आवाज ही उठाई है तो उन्हें पार्टी से इस तरह निकाल दिया गया जैसे हम कभी थे ही नहीं,

उन्होंने कहा कि इस वक्त भाजपा में पार्टी के नाम पर केवल एक व्यक्ति को शीर्ष पर बिठाया जा रहा है जबकि पार्टी सभी की है और कार्यकर्ताओं का भी अधिकार बनता है कि वह विधानसभा टिकट के लिए आवेदन कर पाए।

http://*नशा माफिया के खिलाफ महिलाओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे…पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी…WATCH VIDEO* *वार्ड 10 में आधा दर्जन से अधिक नशा माफिया सक्रिय…* http://www.ashokatimes.com/?p=171

उधर राजपुरा में मनीष तोमर के समर्थन में हजारों लोग उमड़े और एक स्वर में कहा कि गिरीपार क्षेत्र से मनीष तोमर को वह अपना प्रतिनिधित्व करने का अधिकार देते हैं और भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह खुलकर मनीष तोमर का समर्थन करेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हानि इस पूरे क्षेत्र से उठानी पड़ सकती है ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने बमुश्किल इस क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ बनाई थी लेकिन कुछ जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण उन्हें इस क्षेत्र से काफी बड़े वोट बैंक से हाथ धोना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *