Home / News / गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष

मुख्यमंत्री और बलदेव तोमर के सामने रखेंगे इन पंचायतों का दर्द…

animal image

Ashoka Times…

मनीष तोमर ने कहा है कि पांवटा विधानसभा में गिरिपार क्षेत्र की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से इसलिए मेहरूम रही क्योंकि ऊर्जा मंत्री ने कभी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, कई पंचायतों का दर्द समझा ही नहीं। आज इन पंचायत के लोगों को उनकी हालत में छोड़ दिया गया है

मनीष बोले जिस तरह शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बीजेपी हिमाचल अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने हाटी को लेकर संघर्ष किया वो इच्छा शक्ति ऊर्जा मंत्री ने कभी दिखाई नहीं,

जिन पंचायतों को हाटी का हक नहीं मिला उनसे माफी मांगने के जगह उलटा हाटी को लेकर ही केंद्र सरकार की घोषणा का श्रेय ले रहे है।

मनीष तोमर ने कहा कि हाटी घोषणा का दिल से स्वागत है, लेकिन गिरिपार की कई पंचायते ऊर्जा मंत्री की नीति के कारण पीछे रह गई। जब की ये सभी पंचायते ट्रांसगिरि क्षेत्र में आती है

मनीष तोमर ने साफ़ किया की हमें दुःख है की गिरिपार का मेरा आधा परिवार ऊर्जा मंत्री की लापरवाही से हाटी के हक़ से अछूता रह गया इसके लिए जनता कभी ऊर्जा मंत्री को माफ़ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और आने वाले समय में बलदेव तोमर और मुख्यमंत्री से इन पंचायतों को लेकर आवाज उठाएंगे।

लोगों को संबोधित करते बलदेव तोमर…

PM और CM ने समझा हाटी का दर्द…महिलाएं कर रहीं प्रदेश में मजबूत नेतृत्व…भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोली…सांसद इंदू 

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री केवल हैंडपंप की राजनीति तक ही सिमट कर रह गए और वह भी अपने करीबियों को बांटे जा रहे हैं उन्होंने कहा जिस दूर दृष्टि से पांवटा साहिब का विकास किया जाना चाहिए था वह नहीं हो पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons