Home / News / क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 18 मार्च तक करें आवेदन….

क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 18 मार्च तक करें आवेदन….

क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 18 मार्च तक करें आवेदन….

Ashoka time’s…3 March 26 

animal image

बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत वृत नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी, नाहन शहरी-1 के मियां का मंदिर तथा नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पदों को भरने हेतु आवेदन आमन्त्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 मार्च, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए, क्रेच कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका हेतु 10वीं पास रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू साक्षात्कार 24 मार्च, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons