Home / News / औषधिय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ’’काफल’’… यह है इसके फायदे

औषधिय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ’’काफल’’… यह है इसके फायदे

औषधिय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ’’काफल’’… यह है इसके फायदे

Ashoka Times…16 May 23

animal image

“काफल” फल औषधीय गुणों से भरपूर फल माना जाता है इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, जिंक, पोटाशियम के औषधीय गुण मिलते हैं । अप्रैल महीने के अंत या फिर मई महीने की शुरूआत तक बाजार में पहुंचने वाला फल है।

इस बार मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण जंगलों में पाए जाने इस फल के अधिकतर पैदावार नष्ट हो गई जिस कारण बाजार में यह फल देरी से पहुंचा है

animal image

काफल विक्रेता भूपेंद्र पाल ने बताया कि इस बार काफल की काफी कम पैदावार हुई है। अधिकतर फल आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गए हैं। वहीं लगातार बारिश होने के कारण यह फल काफी देरी से पक कर तैयार हुआ है। अभी काफल बाजार में 300 से 400 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। आने वाले समय में यदि इसकी अधिक खेप बाजार में आती है तो दामों में गिरावट हो सकती है।

काफल के औषधीय गुणों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम सहित कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ओम राज शर्मा इसके गुणों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि काफल पेट की जलन, गर्मी, डायरिया के लिए बहुत लाभकारी है। वहीं काफल गर्मी के दिनों में शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखता है। इसका जूस मधुमेह और हृदय चाप को भी नियंत्रित रखता है।

80 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई को आईटीआई नाहन में होंगे कैंपस इंटरव्यू

बहराल और गोविंदघाट बैरियर से हो रही रेत तस्करी…

गर्मियों में कैसे रखें अपना और परिवार का खयाल…जरा सी सावधानी मिलेगी राहत 

प्रदेश में 17 से 20 मई तक बारिश के आसार…येलो अलर्ट जारी

रेणुका बांध प्रभावित परिवार 14 जून तक कर सकते हैं दावे व आक्षेप: सुमित खिमटा  

यौन उत्पीड़न मामले को दबाने वाली स्कूल प्रबंधन कमेटी पर कब होगी कार्रवाई…?

हिमाचल प्रदेश के बुजुर्ग ने की मिसाल पेश…पटवार खाने के नाम की जमीन…

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी सहित 4 की दर्दनाक मौत…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons