Home / News / उप मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण..

उप मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण..

उप मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण..

समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश…

animal image

Ashoka Times…15 April 2

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां नाहन फाउंड्री में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

animal image

उन्होंने कहा कि जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड रुपए की लागत से ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी ने किया था और अब हमारी ही सरकार इसका कार्य 1 साल के भीतर पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत हो चुका है।
ऑडिटोरियम में 2 ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जिसमे 5 फ्लोर होंगे।
उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 80 गाड़ियों की पार्किंग, 643 लोगो के लिए सभागार में बैठने की व्यवस्था, आर्ट गैलरी, म्यूजियम, लाइब्रेरी, कैंटीन, डॉरमेटरी आदि की सुविधाएं लोगो को प्रदान होंगी।
इस से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाहन स्थित प्राचीन लाल कोठी का भी निरक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, अजय सोलंकी, उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

मेले में झूले का नट टूटा…17 वर्षीय किशोरी गंभीर घायल…

मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त कैदी फरार…पुलिस ने की नाकाबंदी….

पांवटा साहिब में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत…

प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

14 से 18 वर्ष की लड़कियों को अप्रैल माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन…

निजी बस ने मारी गाड़ी को टक्कर… संगडाह से रेणुका जी की तरफ आते हुए हादसा…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons