Home / News / आशा वर्कर के लिए बनाई जाए पॉलिसी…. सुभाष शर्मा

आशा वर्कर के लिए बनाई जाए पॉलिसी…. सुभाष शर्मा

आशा वर्कर के लिए बनाई जाए पॉलिसी…. सुभाष शर्मा

आशा वर्कर ने रखी अपनी मांगे बोली समय पर मिले मानदेय…

animal image

Ashoka Times…5 June 23 paonta Sahib 

आशा वर्कर की बैठक इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें युवा कांग्रेस नेता चौधरी अरकेश जंग भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आशा वर्कर संघ की प्रधान राजबाला ने संघ की मांगे रखी। जिनमें ….

1. आशा वर्कर के लिए पॉलिसी बनाई जाए

2.15000 पर प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

3. आशाओं का मानदेय हर 5 तारीख से पहले भुगतान किया जाए।

4. जो टीवी के मरीज को आशा वर्कर द्वारा समय-समय पर दवाई दी जाती है और टीवी टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाते हैं उसका भुगतान किया जाए।

5. कुछ आशा कार्यकर्ताओं का एसीअफ का भुगतान नहीं हुआ उनका भुगतान किया जाए।

6. इस वर्ष आशा कार्यकर्ताओं को वर्दी का भुगतान नहीं हुआ उसका भुगतान किया जाए।

इस मौके पर इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा आशा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की देन है और आशा वर्कर को कांग्रेस सरकार ने ही लगाया। सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने 2015 में 1000 रुपए मानदेय घोषणा की। इससे पहले आशा वर्कर को कोई मानदेय नहीं मिलता था। सरकार से मांग की कि आशाओं के लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाए।

इस मौके पर चौधरी अरकेश जंग ने कहा आशा वर्कर की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। ताकि उनका जल्दी समाधान हो सके।

इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं में आशा वर्कर संघ की प्रधान राजबाला, मोंटी, कमलेश, बबली देवी, दयावंती, ममता देवी, रेखा देवी निर्मला, मीरा देवी, निर्मला, सत्यवती, रीना देवी, सरोज देवी, अमनदीप कौर, कमला देवी आशा देवी, मोबिना बेगम, रूपाली, प्रेमलता, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

1100 महिलाएं सिरमौरी नाटी पेश कर देगी कल हिमाचल को जल संरक्षण का संदेश …

लोगों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने में सरकार विभाग नाकाम… मनीष तोमर ने लिया हाथों में काम…

राजा वीरभद्र का परिवार खिसक रहा भाजपा की ओर…?

हर्षवर्धन चौहान करेंगे बांगरन पुल पर वाहनों की आवाजाही का शुभारंभ…

बांगरण पुल धरने प्रदर्शन पर बैठे लोग…आधा साल बीत गया नहीं हूई रिपेयर…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons