Home / News / अवैध कटान मामले में छह कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई…किए चार्जशीट

अवैध कटान मामले में छह कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई…किए चार्जशीट

अवैध कटान मामले में छह कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई…किए चार्जशीट

Ashoka Times…18 April 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश में दो अवैध कटान मामलों में 6 कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है यह एक बड़ा मामला सामने आया है।

AQUA

छह कर्मचारियों में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक शामिल हैं। वन मंडल चुराह के दायरे में आने वाले भजोत्रा जंगल और शक्ति जंगल में गत दिसंबर में अवैध कटान के मामले सामने आए थे। भजोत्रा में अवैध कटान को लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि यहां विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण अवैध कटान हुआ है।

इसको लेकर जब विभाग ने मौके पर जांच-पड़ताल करवाई तो जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ अवैध रूप से कटे मिले। इसके अलावा शक्ति जंगल में भी देवदार के पेड़ों पर अवैध रूप से कुल्हाड़ी चलाई गई थी। 

AQUA

दोनों मामलों में विभाग ने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षकों को सस्पेंड भी किया था, लेकिन अब विभाग ने उन्हें चार्जशीट कर दिया है और उनके खिलाफ जांच बैठाई गई है। 

यह कार्रवाई मुख्य वन अरण्यपाल चंबा ने की है। विभाग के चार्जशीट करने के बाद इन कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इन कर्मचारियों में एक कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुका है। अब सेवानिवृत्ति के उपरांत उसे विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यदि उनके ऊपर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो इन कर्मचारियों पर बड़ी गाज भी गिर सकती है।

भजोत्रा और शक्ति जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आने पर विभाग ने कुछ दिन तक जिले के सभी जंगलों में लॉट के तहत किए जा रहे सभी कार्यों को बंद करवा दिया था। इन कार्यों में वन मंडल अधिकारी ने स्वयं जाकर पेड़ों के सही कटान को लेकर औचक निरीक्षण किया। इसके उपरांत कटान का कार्य दोबारा शुरू करवाया गया।

अवैध कटान में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर शिकायतें मिली हैं। इसके चलते इन कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। अब विभागीय नियमानुसार अवैध कटान के मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का वाहन सड़क बीचो बीच पलटा…

जंगल में 6 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ..क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल..

2 दिनों के प्रवास के बाद आज जामू लौटेंगे परशुराम भगवान…

अगर आप है तंदूरी रोटी खाने के शौकीन तो ये खबर है आपके लिए…

पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी पर की कड़ी कार्रवाई 306 बोतलें बरामद…

शर्मनाक…आपातकाल में ECG तक नहीं कर पाए डॉक्टर और नर्स…

सिरमौर श्री रेणुका जी को सीवरेज प्लांट और पीने के पानी पर खर्च होंगे 8 करोड़…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *