Home / News / अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करें-डॉ हितेंद्र शर्मा

अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करें-डॉ हितेंद्र शर्मा

अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करें-डॉ हितेंद्र शर्मा

Ashoka Times…5 June 23 paonta Sahib

animal image

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सीनियर साइंटिफिक ऑफीसर हितेंद्र शर्मा ने राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में आयोजित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में प्रतिदिन की गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।

हमारी लापरवाहियों के कारण दिन प्रतिदिन पर्यावरण को खतरा पैदा हो रहा है । हमें ऐसी जीवनशैली अपनानी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पर्यावरण अनुकूल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में हितेंद्र शर्मा ने सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाई। रेणु गोस्वामी ने बखूबी मंच संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। वृक्षारोपण तथा कार्यक्रम समन्वय के लिए साइंटिफिक ऑफिसर कुलदीप नेगी धर्मेंद्र कुमार लालजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय, सुखमन कौर तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम स्थान पर, खुशी द्वितीय स्थान पर, और राहुल तृतीय स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम स्थान, कल्पना ने द्वितीय स्थान और नव्या देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यालय के सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर श्री हितेंद्र शर्मा कुलदीप नेगी धर्मेंद्र कुमार लालजीत सूरत सफी मोहम्मद केहर सिंह अर्जुन सिंह रेनू गोस्वामी मनवीर कौर शशि कुमारी नरेंद्र धीमान ज्योति सुदेश कुमार विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बोगधार मेले में उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित

HRTC बस ने कुचली 71 वर्षीय महिला … चूड़ियां पहनने आई थी बाजार…

प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

विद्यापीठ स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…बच्चों ने उकेरे पर्यावरण संरक्षण के चित्र..

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons