Home / News / अनियंत्रित हो बोलेरो खाई में गिरी…शिलाई युवक की मौत

अनियंत्रित हो बोलेरो खाई में गिरी…शिलाई युवक की मौत

अनियंत्रित हो बोलेरो खाई में गिरी…शिलाई युवक की मौत

Ashoka time’s…10 January

animal image

गिरिपार क्षेत्र ग्राम पंचायत बेला बशवा में देर शाम एक सड़क हादसा में युवक की मौत हो गई।दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय गुड्डू बिशन सिंह निवासी बागना तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

animal image

जानकारी के मुताबिक युवक सायं बोलेरो गाड़ी (HP 85-5007) बेला बागना लिंक रोड पर ड्राइव कर रहा था। इस दौरान बागना के पास ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे के होने के बाद आसपास के लोगों को दुर्घटना का पता चला तो मौके पर पहुंचकर युवक को गहरी खाई से निकाला औ तुरंत शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। उधर, पंचायत के उपप्रधान वीरेंद्र बिरसांटा ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons