Home / News / अगर घर में है कॉकरोच हैं तो अपनाएं यह तरकीब…मिलेगी 100% निजात

अगर घर में है कॉकरोच हैं तो अपनाएं यह तरकीब…मिलेगी 100% निजात

अगर घर में है कॉकरोच हैं तो अपनाएं यह तरकीब…मिलेगी 100% निजात

Ashoka Times…6 may 23

animal image

घर में कॉकरोच होना शारीरिक रूप के साथ साथ मानसिक रूप से भी काफी तकलीफदेह होता हैं। घर में कॉकरोच होना किसी बिमारी को घर में न्योता देने जैसा होता हैं क्योंकि कॉकरोच गंदी जगह पर रहना पसंद करते हैं। और जैसे जैसे इनकी संख्या बढती जाती हैं वैसे वैसे बिमारी के आसार भी बढते जाते हैं।

शायद ही कोई घर या किचन हो जहाँ लोग कॉकरोच से ना परेशान हों। कॉकरोच शारीरिक तौर पर भले ही किसी को न नुकसान पहुँचाए मगर ये अपने शरीर पर अनेकों ऐसे हानिकारक और विषैले बैक्टीरिया और जीवाणु लेकर घुमते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।

animal image

आज हम आपको कुछ ऐसे साधारण से घरेलू उपाय (Cockroach ko Bhagane ke Gharelu Upay) बताएँगे जिन्हें आजमाने से कॉकरोच न सिर्फ भाग जाएँगे बल्कि दोबारा घर और किचन में दिखाई भी नहीं देंगे।

ये हैं कुछ आसान से उपाय –

1. मिटटी का तेल (सबसे कारगर)

मिट्टी का तेल या केरोसिन के प्रयोग से कॉकरोच बहुत तेजी से घर से भागते हैं। केरोसिन को स्प्रे कैन में भरकर या फिर पुरानी रखी किसी बोतल में छेद करके जहाँ पर कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं वहाँ इसका छिड़काव कर दें। ताकि इसकी गंध से भाग जाये. स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें।

2. लौंग का उपयोग

लौंग की खुशबू भी कॉकरोचों को भागने का एक आसान उपाय हैं। घर के कोनों में, स्टोर रूम, किचन में लौंग की कालिया रख दें। इसकी गंध से कॉकरोच घर से भाग जायेंगे. लोंग की जगह भी हर दिन बदलते रहे।

3. पुदीना(धनिया) का उपयोग

पुदीने की तेज खुशबू भी कॉकरोच को घर से भागने का एक कारगर उपाय हैं। घर में जहाँ-जहाँ कॉकरोच रहते हैं वहाँ पर पुदीने की पत्तियां रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जायेंगे।

4. नीम का पानी

नीम एक ऐसा वृक्ष हैं जिसके हजारों फायदे हैं. सदियों से ही इसका उपयोग कीटों को मारने और दूर भागने के लिए किया जाता रहा हैं। नीम के पतियों में वोलेटाइल तत्व मौजूद हैं जो कि कीटों को दूर भागते हैं। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका छिडकाव कॉकरोचों वाली जगह पर डाल दें।

5. कॉफी का इस्तेमाल

कॉफी के उपयोग से कॉकरोचों को आसानी से पकड़ा जा सकता हैं। रात को सोने से पहले कॉफी और शक्कर का का मिश्रण बनाकर एक जार में रख दे। जार को अँधेरे वाली जगह पर रखे कॉफी की खुशबू कॉकरोचों को आकर्षित करती हैं लेकिन कॉफी में कैफीन होने की वजह से कॉकरोच जार में ही मर जाते हैं।

6. बोरिक एसिड और शक्कर

बोरिक एसिड का उपयोग कॉकरोचों को मारने के लिए किया जाता हैं लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं करे तो ही अच्छा हैं क्योंकि यह एक कीटनाशक हैं जो कि कीटों को डीहाइड्रेट करके उनके पाचन तंत्र को नष्ट कर देता हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आटे और शक्कर की गोलियों में इसे मिलकर कॉकरोचों वाली जगह पर रख दे। शक्कर कॉकरोचों को आकर्षित करती हैं। और यह उनके शरीर में चला जाता हैं।

7. तेज पान पत्ता

लौंग और पुदीने की तरह यह भी कॉकरोचों को घर से भागने का एक क्रांतिकारी उपाय हैं। तेज पान से भी तीक्ष्ण गंध आती हैं जो कि कॉकरोचों को घर से दूर रखता हैं।

8. बेकिंग सोडा

आजकल अधिकांश घरों में बेकिंग सोडा मिल ही जाता हैं यह भी कॉकरोचों को मारने के लिए आपका अच्छा हथियार साबित हो सकता हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कप में थोडा सा बेकिंग सोडा लेकर शक्कर के साथ घोल बना ले। इस घोल को कॉकरोचों वाली जगह पर डाल दे शक्कर की खुशबू कॉकरोचों को अपनी और आकर्षित करेगी। लेकिन यह मिश्रण कॉकरोचों के लिए जहर जैसा काम करेगा।

9. खीरे का उपयोग

खीरा एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जो कि उसके आस पार किट पतंगे विकसित नहीं होने देता हैं। इसका उपयोग कॉकरोचों को घर से भागने के लिए किया जा सकता हैं। खीरे की टुकडे घर के कोनो या कॉकरोचों वाली जगहों पर रख दे। कॉकरोच भाग जायेंगे।

10. नली में जाली लगाये

घर में कॉकरोच घर में मौजूद नलियों और पाइप की जगह से घुसते हैं। इसीलिए कॉकरोचों से बचने के लिए इन नलियों को बारीक जालियों से बंद कर दें।

11. सफाई

कॉकरोचों को घर से दूर रखने का सबसे आसान तरीका हैं तो हमने आपको बताए हैं लेकिन सबसे अहम हिस्सा है घर में नियमित सफाई रखना। क्योंकि कॉकरोचों को जो चीज़ आकर्षित करती हैं वह चीज़ हैं किचन में बिखरी हुई खाने की चीजें क्योंकि जिस किचन में खाने की छोटी छोटी चीजें अक्सर खुली पड़ी रहती है वह कॉकरोच को आकर्षित करती है है। इसीलिए घर में पूरी साफ़ सफाई रखे. घर के कोनों में गन्दगी ना होने दे।

डाक विभाग ने शुरू की महिलाओं के लिए विशेष योजना मिलेगा ये बड़ा लाभ…

पोंटा साहिब फास्ट फूड की आड़ में चलाया जा रहा था यह गंदा धंधा…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी…अस्पताल में खांसी के हर मरीज का टीबी टेस्ट.

पुलिस की उड़ी नींद, होटल में चल रहा था ‘गंदा’ धंधा… तीन युवतियों को किया रेस्क्यू

13 लाख के चिट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार…स्कूली बच्चों को…

DC सिरमौर ने किया मां भंगाईणी मेला हरिपुरधार का समापन्न 

पति बेटे और 3 बहुओं सहित 6 लोगों की हत्या… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज की ऐसे हुई थी प्रमोशन…सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला…

आतंकियों से मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय प्रमोद नेगी हुए शहीद…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons