Home / News / अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के समापन समारोह में सिरमौर आएगें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के समापन समारोह में सिरमौर आएगें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के समापन समारोह में सिरमौर आएगें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

अनेक विभुतियों को करंेगे सम्मानित….

animal image

Ashoka time’s….7 November 

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी छः दिवसीय मेला-2022 मंगलवार को सम्पन्न हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 8 नवंबर 2022 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। वह मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।

animal image

उपायुक्त ने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवाएंगे और पश्चात देवपालकियों को कंधा देकर विदाई देंगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण रही खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी करेंगे।
उपायुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons