Home / News / अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवताओं को न्योता… 3 नवंबर को पहुंचेंगे रेणुका

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवताओं को न्योता… 3 नवंबर को पहुंचेंगे रेणुका

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवताओं को न्योता… 3 नवंबर को पहुंचेंगे रेणुका

Ashoka time’s…1 November

animal image

श्री रेणुका जी के अंतरराष्ट्रीय मेले में इस बार पारंपरिक तौर पर चार देवताओं को प्रशासन की ओर से विधिवत न्योता भेजा गया है। जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारी देवताओं की भेंट लेकर उनको निमंत्रण देने रवाना हुए हैं।

बता दें कि ददाहू तहसील से संबंध रखने वाले भगवान परशुराम के प्राचीन जामू व कटाहा मंदिर के लिए तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर अधीक्षक राजेश शर्मा व दीप राम शर्मा और रीडर रिषि लाल वर्मा को देवताओं के भेद के साथ रवाना किया गया है।
देवताओं को निमंत्रित देने के लिए पुजारी की इजाजत के बाद भेंट स्वरूप एक गुड़ की भेली, एक नारियल,सवा किलो चावल, शुद्ध घी व प्रसाद सहित रवाना किया गया है।

animal image

चारों देवता अपने अपने मंदिरों से अपनी प्रजा के साथ पालकी में सवार होकर 3 नवंबर को विदा हो पहुंचेंगे इसके साथ हैं 6 दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दिनों का मेले का आगाज होगा।

ददाहू पहुंचते ही देवताओं को पूर्ण सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा। यहां से देवता भव्य शोभायात्रा के रूप में कार्तिक दशमी को अपनी मां रेणुका जी से मिलने रेणुका पहुंचेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons