13.8 C
New York
Thursday, November 12, 2026

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण…4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क…करें ये उपाय…

Ashoka time’s…8 November 

animal image

आज देश-विदेश में कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में कई जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा सिर्फ पूर्वोत्तर भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत में ग्रहण दृश्यमान होने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।

animal image

सूतक ग्रहण के नौ घंटे पहले से ही शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट शुरू हो चुकी है। भारत में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण आज शाम को करीब 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक चलेगा। यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है जिसके कारण से इस राशि के जातकों का विशेष सावधानी बरतें।

इस चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय विश्लेषण
हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर होता है। आज कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। आज शाम को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। वहीं चंद्रमा केतु के साथ विराजामान होंगे शनि और गुरु अपनी राशि में मौजूद रहेंगे।

AQUA

इस चंद्र ग्रहण 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क...

साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन हानि और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। मेष राशि के अलावा वृषभ, सिंह और मीन राशि के जातकों पर भी इस ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन सभी चार राशि के जातकों को सेहत से संबंधित छोटी-छोटी बीमारियां घेर सकती हैं। धन की हानि और बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे इन चार राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए और ग्रहण के बाद दान करना भी लाभ दे सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय...

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा मन और जल तत्व का कारक है। चंद्र ग्रहण के दौरान अगर कुछ उपाय किया जाय तो कुंडली में मौजूद चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होन पर हमेशा शुभ फल की प्राप्ति होती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय…

-चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए।
– इसके अलावा भगवान शिव के मंत्रों का जाप ग्रहण के दौरान करना लाभदायक माना गया है।
– ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से उत्तम सेहत की प्राप्ति होती है।
– ग्रहण के दौनान अपने कुल देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना ग्रहण के प्रभाव को कम कर देता है।

ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम:
दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम:
रां रामाय नम:

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles