7.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026

सहजन पौधा पोषक तत्वों का खजाना…कई रोगों के उपचार में उपयोगी

जानिए सहजन के फायदे…

animal image

Ashoka time’s…2 November

animal image

आयुर्वेद में सहजन के पौधे को औषधीय पौधा माना गया है जिसका इस्तेमाल कई रोगों के उपचार में किया जाता है। इस पेड़ के पत्ते बालों के झड़ने, एनीमिया, गठिया, थायराइड, अस्थमा, कमजोर प्रतिरक्षा, डायबिटीज और वजन कम करने तक सभी विकारों में उपयोगी है।

सहजन का पौधा एक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1 (थियामिन), B2 (राइबोफ्लेविन), B3 (नियासिन), B-6, फोलेट, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी), कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

AQUA

सहजन की पत्ती के 100 ग्राम पाउडर में दूध से 17 गुना अधिक कैल्शियम और पालक से 25 गुना अधिक आयरन होता है। इसमें गाजर से 10 गुना अधिक बीटा-कैरोटीन होता है, जोकि आँखों, स्किन और रोगप्रतिरोधक तंत्र के लिए बहुत लाभदायक है। सहजन में केले से 3 गुना अधिक पोटैशियम और संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन C होता है।

सहजन लम्बी फली वाली एक सब्जी का पेड़ है जोकि भारत और दुनिया भर में उगाया जाता है। विज्ञान ने प्रमाणित किया है कि इस पेड़ का हर अंग स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। ज्यादातर भारतीय इससे सहजन की सब्जी, सांभर व अन्य भोजन बनाने में करते हैं।

सहजन के फायदे….

1)सहजन की फली और पत्ती में विटामिन C, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सहजन में एंटीओक्सिडेंट, बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड होते हैं। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाकर अक्सर मौसम के असर से होने वाले सर्दी-जुकाम होने से रोकता है। यहाँ तक कि एड्स के रोगियों को दी जाने वाली Anti-Retroviral therapy के साथ यह हर्बल सप्लीमेंट के रूप में दिया जाता है।

2) सहजन कैसे खायें, सहजन के पत्ते का उपयोग कैसे करें
सहजन की पत्ती का पाउडर सुबह सेवन कर सकते हैं या पत्ती उबाल कर उसका पानी पियें। इन उपाय से सेहत अच्छी होती है, शरीर को ढेरों पोषक तत्व मिलते हैं, बदलते मौसम के असर से बचाव होता है।

3) सहजन खाने के फायदे पेट के लिए…
सहजन हल्का रेचक है, अतः यह पेट साफ करता है। फाइबर की वजह से यह कब्ज दूर करता है। पेट के कीड़े और जीवाणुओं से भी सहजन मुक्ति दिलाता है।

4) वजन घटाने में सहजन के फायदे…
सहजन में डाईयूरेटिक गुण होते हैं जोकि शरीर की कोशिकाओं में अनावश्यक जल को कम करता है। इसके एंटी-इन्फ्लेमेटोरी गुण शरीर की सूजन कम करते हैं। फाइबर से भरपूर सहजन शरीर में फैट अवशोषण कम करता है। सहजन इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम करके अनावश्यक फैट जमने को रोकता है।

5) गर्भावस्था में सहजन खाने के फायदे….
सहजन में पाए जाने वाले भरपूर विटामिन, मिनेरल्स जैसे पोषक तत्व गर्भवती औरत का स्वास्थ्य अच्छा करता है। सहजन का सेवन प्रेग्नन्ट औरत को कमजोरी व होने वाले बच्चे को कुपोषण से बचाता है।

दूध पिलाने वाली माताओं के लिए सहजन बहुत बढ़िया है। सहजन की पत्ती को घी में गर्म करके प्रसूता स्त्री को दिए जाने का पुराना रिवाज है। इससे दूध की कमी नहीं होती और जन्म के बाद की कमजोरियों जैसे थकान आदि का भी निवारण होता है।

6) थायराइड में सहजन खाने के फायदे….
थाइरॉइड रोगी को सहजन जरूर खाना चाहिए। जिनकी थाइरोइड ग्लैंड अधिक सक्रिय होती है, वे सहजन खाते है तो बढ़ा हुआ थाइरोइड स्राव कम होने लगता है।

7) बालों के लिए सहजन के फायदे….
सहजन (मोरिंगा) एक बढ़िया हेयर टॉनिक है। सहजन का जिंक, विटामिन और एमिनो एसिड्स मिलकर केराटिन बनाते हैं, जोकि बालों के ग्रोथ लिए बहुत आवश्यक है। सहजन की फली में मिलने वाले बीज में एक खास तेल होता है जिसे Ben oil कहते हैं। यह तेल बालों लम्बे, घने करता है और डैंड्रफ, बाल झड़ने की परेशानी दूर करता है।

8) सहजन के फायदे स्किन के लिए…
सहजन फली के बीजों का तेल यानि Ben oil को Acne, Blackheads समस्या में चेहरे पर लगायें। इसका क्लींजिंग और एंटीसेप्टिक गुण इन्हें खत्म करता है। स्किन के लिए उपयोगी विटामिनों, एंटीओक्सिडेंट गुणों से भरपूर यह तेल चेहरे की झुर्रियाँ और महीन लकीरें दूर करता है।

9) सहजन किडनी स्टोन समस्या के लिए…

किडनी में स्टोन (पथरी) की समस्या में सहजन कारगर है। यह किडनी में जमे अनावश्यक कैल्शियम को शरीर से बाहर निकालता है। इससे स्टोन नहीं बनने पाता और यह किडनी स्टोन से होने वाले दर्द और जलन को भी कम करता है।

10) कोलेस्टेरॉल और शुगर लेवल घटाए…
सहजन ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित करता है। ये हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने की वजह से यह ह्रदय के लिए अच्छा है।

11) सहजन के एंटीऑक्सीडेंट का कमाल…
सहजन के एंटी ओक्सिडेंट शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। न्यूट्रीशनल गुणों से भरपूर सहजन एनर्जी की कमी पूरी करता है और जल्दी थकान नहीं होने देता।

12) कैंसर से बचाए सहजन…
सहजन कैंसर प्रतिरोधी है। यह स्किन, लीवर, फेफड़े और गर्भाशय के कैंसर होने से सुरक्षा करता है।

13) सहजन खाने के फायदे दिमाग के लिए…
दिमागी स्वास्थ्य के लिए सहजन लाजवाब है। सहजन डिप्रेशन, बेचैनी, थकान, भूलने की बीमारी, अनिद्रा ठीक करता है।

14) सहजन की सब्जी के फायदे…
हृदय रोग, मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसे डायबिटीज, इन्सुलिन रेजिस्टेंस आदि की वजह से होनी वाली जलन और सूजन से सहजन राहत दिलाता है। सहजन की सब्जी खाने से भी यह लाभ उठाये जा सकते है। सहजन की पत्ती के अतिरिक्त इसकी फली, फूल, बीज में भी यह गुण पाए जाते हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles