12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

रोशन लाल चौधरी ने भरा नामांकन…सैकड़ों की तादाद में समर्थक उतरे सड़कों पर…

Ashoka Times….25 अक्तूबर 

animal image

पांवटा साहिब में रोशन लाल चौधरी ने आज अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन पत्र भरा जिसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एक रैली भी बाजार से निकाली।

animal image

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा की उनके साथ दलबल सहित मौजूद रहे दोनों ही भाजपा से रुष्ट वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस बार जनता पांवटा साहिब में रिवाज बदलने जा रही है भारी मतों से वह जीत दर्ज करेंगे और भ्रष्टाचार सहित लोगों को गुमराह करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वह जनता की आवाज बन कर इस बार मैदान में आए हैं सैकड़ों की तादाद में लोग त्रस्त हैं विकास तो छोड़िए रास्ते और पानी की भी समस्या हल नहीं हो पाई है ।

AQUA

वह जनता द्वारा अगर चुने जाते हैं तो न केवल आम आदमी की समस्याओं को उठाएंगे बल्कि सांझा विकास किया जाएगा ना कि केवल अपने कार्यकर्ताओं का।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि लगातार उच्च नेतृत्व को बताया गया था कि पांवटा साहिब के हालात इस बार कुछ अलग दिशा की ओर जा रहे हैं लेकिन नेतृत्व ने गलत निर्णय लिया और जिसके कारण हमें आज मैदान में उतरना पड़ा है हमें लगता है कि लोग हमारा साथ देंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में रोशन चौधरी को जिता कर विधानसभा भेजेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles