Home / News / युवक के घर से बरामद 1.80 ग्राम चिट्टा व 8600 रुपए नकदी राशि… मामला दर्ज

युवक के घर से बरामद 1.80 ग्राम चिट्टा व 8600 रुपए नकदी राशि… मामला दर्ज

युवक के घर से बरामद 1.80 ग्राम चिट्टा व 8600 रुपए नकदी राशि… मामला दर्ज

Ashoka time’s…16 November 25

animal image

शनिवार को पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी कच्चा टैंक की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टा व नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया।

बता दें कि पुलिस टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक युवक जिसका नाम चांद है और निवासी मकान न0 4066/13 वाल्मीकी बस्ती नाहन का रहने वाला है। वह अपने रिहायशी मकान वाल्मीकी बस्ती नाहन में काफी समय से मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन बेचने का धंधा कर रहा है।

animal image

जिसके रिहायशी मकान में रेड की जाए तो चांद उपरोक्त से काफी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन बरामद हो सकता है। सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए चांद उपरोक्त के रिहाईशी कमरा की तलाशी ली गई जिसके रिहाईशी कमरा से तलाशी के दौरान डबल बैड की बैक की दराज के अन्दर 1.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व मु0 8600 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी चांद के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में ND&PS Act में मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons