9.8 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

बलदेव तोमर ने किया सतौन पंचायत में डिग्री कॉलेज व सब तहसील का शुभारंभ…

animal image

Ashoka Times…11 अक्तूबर

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में डिग्री कॉलेज व सब तहसील का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। 

मंगलवार को गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने डिग्री कॉलेज व उप तहसील सहित दो कानून गो तथा 5 पटवार सर्कल का शुभारंभ किया गया।

इससे पहले सतौन क्षेत्र के लोगों ने बलदेव तोमर का सतौन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को राजस्व के काम के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन हमारी सरकार ने 7 पटवार सर्कल और 2 कानूनगो कार्यालय घर द्वार खोलकर दिए है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार में एक स्कूल खोलने के लिए भी प्रतिनिधिमंडल शिमला जाया करते थे लेकिन हमने ये रिवाज बदलकर एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, सब तहसील तथा डिग्री कॉलेज खोलकर दिए है। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांगा उन्होंने वो दिया।

बलदेव तोमर ने कहा कि हमने चुनाव हारने के बाद भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वो करके दिखा दिया है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों को पहले पांवटा साहिब व नाहन डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था और गरीब तबके के बच्चे आगे की पढ़ाई नहीं कर सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सतौन में डिग्री कॉलेज खोलकर दिया है जिससे अब गांव के बच्चे सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए कॉलेज और शाम को वापिस घर पहुंच सकते है।

बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर 55 साल तक कुछ नहीं किया मात्र क्षेत्र की जनता को वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया गया। और जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से हाटी समुदाय को केंद्र सरकार ने जनजातीय को घोषित कर दिया तो अब कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह कर भड़काने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से हमारे क्षेत्र के बच्चे आईएएस, आईपीएस तथा एचएएस अधिकारी बनेंगे क्यूंकि हमारे क्षेत्र के बच्चे बहुत मेहनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाते है

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की देश का गृहमंत्री अमित शाह 15 अक्टूबर को गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में आ रहे है। इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोग उनके अभिनंदन करने के लिए जनसभा में भाग ले। बलदेव तोमर ने कहा कि अब चुनाव के समय भी नजदीक आ गया है इस लिए अब विधानसभा चुनाव में शिलाई से कमल खिलाकर जयराम ठाकुर को मजबूत करना है और विकास कार्य की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

इस मौके पर एसडीएम राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार कमल सिंह, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्राचार्य प्रो प्रमोद सिंह पटयाल , प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा, पंचायत प्रधान ममता देवी, सतीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा,बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, खजान सिंह नेगी, रामभज चौहान, गुमान वर्मा,रामेश्वर शर्मा, शमशेर गुप्ता, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्ण ठाकुर, रेणु नेगी, सुनीता ठाकुर, इन्द्रा कंवर, अनीता चौहान, कनिष्ठ अभियंता शिवम, संजय नेगी, मीनू ठाकुर, आत्मा राम शर्मा, सुनील कपूर, जोगेंद्र चौहान, सुखदेव तोमर, नरेश तोमर,प्रेम चौहान, दिनेश चौहान, सतीश कपूर,डा के आर तोमर, डॉ दीपक , डॉ जय चंद शर्मा,नरेश बत्रा,बिक्रम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles