15.8 C
New York
Saturday, November 7, 2026

धरेड़ी नाले से 10 दिन बाद बरामद महिला का शव…

परिजनों को सौंपा शव….

Asokatime’s… 6 October

जिला के मैहला क्षेत्र की धिमला पंचायत के धरेड़ी नाले में 10 दिन पहले बही महिला का शव बरामद हो गया है। 

बता दें कि 25 सितंबर को बादल फटने से धरेड़ी नाले में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान 3 लोग बाढ़ की चपेट में आ गए थे।घटना में अभी भी दो लोग लापता हैं।

महिला का शव बुधवार को चमेरा-1 के जलाशय में मिला है। महिला की पहचान कुंता देवी, उर्फ टीटू, निवासी गांव धरेड़ी के रूप में हुई है।

महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही लापता कुंता देवी के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पुलिस टीम की मौजूदगी में उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी की और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles