12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

दर्दनाक हादसा….अनियंत्रित हुई बस ट्रक से जा टकराई 14 लोगों की मौत 40 गंभीर रूप से घायल…

Asokatime’s….22 October 

animal image

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ी के पास हैदराबाद से जबलपुर कटनी रीवा के रास्ते जा रहे बस दुर्घटना का शिकार हुई हादसे में 14 लोगों की मौत जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

animal image

हादसा देर रात  शुक्रवार का बताया जा रहा है नेशनल हाईवे 30 से एक बस जबलपुर कटनी रीवा के रास्ते हैदराबाद से प्रयागराज लखनऊ गोरखपुर के लिए निकली थी इसी बीच एमपी यूपी की सीमा से कुछ पहले सोहागी पहाड़ी के समीप अनियंत्रित हो ट्रक से टकरा गई।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों के लिए प्रशासन तमाम सुविधा जुटा रही है।

AQUA

बता दें कि बस में 100 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे इसमें से सभी लोग बिहार उत्तर प्रदेश नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस लगातार अलर्ट पर है घायलों की जानकारी निकाली जा रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles