11.2 C
New York
Tuesday, November 10, 2026

घर में इन चीजों का टूटना होता है बड़ी अनहोनी…आइए जानते हैं कांच से जुड़े संकेत..

Ashoka time’s…21… November

कांच का टूटना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है. किसी शुभ मौके पर कांच का टूटना अपशकुन होता है। वहीं कांच टूटना शुभ घटना का भी संकेत देता है।

कांच का टूटना एक सामान्य घटना है लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ लोग इसे शुभ तो कुछ लोग अशुभ मानते हैं. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ही कांच से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत माने गए हैं. अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या आइना टूट तो माना जाता है कि कुछ अपशकुन होने वाला है. वहीं कांच टूटना शुभ घटना होने का भी संकेत देता है।

आइए जानते हैं कांच का टूटना कब शुभ होता है और कब अशुभ…

कांच या शीशे का टूटना कब होता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कांच की कोई चीज या शीशा अगर किसी अचानक टूट जाए तो या एक शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि घर पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी जिसे कांच ने अपने ऊपर ले​ लिया. टूटा हुआ कांच ये संकेत देता है कि आने वाला संकट अब टल चुका है और आपका परिवार अब पूरी तरह सुरक्षित है. शीशा टूटना बताता है कि घर पर पुरानी चली आ रही विवाद की कोई वजह अब समाप्त होने वाली है।

अशुभ संकेत भी देता है टूटा हुआ कांच…

कांच का टूटना शुभ संकेत है लेकिन टूटा या चटका कांच घर में रखना बहुत अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि टूटा कांच घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होने लगता है. घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. घर में कभी अचानक से कांच टूट जाए तो उसे चुपचाप घर से ​बाहर फेंक देना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles